जहानाबाद, जनवरी 27 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के केयाल पैक्स के प्रगति सील किसान गजेंद्र कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि धान अधिप्राप्ति के लिए ज्यादा निजी गोदाम के क्षमता बढ़ाकर दिखाकर धान खरीदारी करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रावधान में स्पष्ट है कि बिना अनुमंडल पदाधिकारी के जांचों उपरांत निजी गोदाम का चयन नहीं होना है। इस बात को भी छुपाया गया है। निजी गोदाम की क्षमता बढ़ाने के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी करपी के द्वारा अनुशंसा करना एवं इसके आधार पर कैश क्रेडिट बढ़ाना अनिमितता है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि निजी गोदाम की क्षमता बढ़ाने के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन पर निजी गोदाम का भौतिक रूप से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...