हापुड़, फरवरी 18 -- पिलखुवा। शहर के ओवर ब्रिज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को मयूरी ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही के चलते भीषण जाम की स्थिति बन गई। लोगों के अनुसार कई मयूरी चालक सड़क के बीच और मोड़ पर गलत तरीके से वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने-उतारने लगे। मना करने के बावजूद कुछ चालक वाहन खड़ा कर मौके से चले गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब सामने से आ रहे वाहनों का रास्ता संकरा हो गया और पीछे से आने वाले वाहन भी वहीं अटक गए। देखते ही देखते सड़क पर लंबी कतार लग गई और लोगों को करीब एक घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मयूरी चालक अक्सर मोड़ पर अचानक वाहन घुमा देते हैं, जिससे आमने-सामने की स्थिति बन जाती है और जाम लग जाता है। कोतवाली प्रभारी नि...