गंगापार, मई 17 -- भीषण गर्मी के बावजूद शविवार को तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या काफी रही। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक कुल 232 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, इनमें सबसे अधिक राजस्व की 100 शिकायतें रही, जबकि पुलिस के 44, विकास के 27, समाज कल्याण दो, स्वास्थ्य विभाग दो अन्य मामले 57 पहुंचे। मटिही से पहुंचे संतोष कुमार ने बताया कि उनकी बेटी उल्टी दस्त से पीड़ित रही, जिसे लेकर वह रामनगर अस्पताल गए। डाक्टरों ने बाहर से दवाएं लिख दी, दवा लेने के बाद भी उल्टी दस्त बंद नहीं हो सकी। एसडीएम के पास पहुंचे कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि बिजली का बिल गलत ढंग से भेजा जा रहा है, शिकायत करे तो किससे करें, जब कोई समाधान नहीं करता। बिल अधिक भेजे जाने से सभी उपभोक्ता चिन्तित हैं। मेजा की प्रधान सावित्री देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.