इटावा औरैया, फरवरी 13 -- भरथना। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर शाम एक महिला जल्दबाजी में गलत ट्रेन में सवार हो गई और उतरते समय उसका कीमती बैग ट्रेन में ही छूट गया। नगरिया सरावा निवासी रीता शर्मा पत्नी शिवराम सिंह अपने देवर, देवरानी और बच्चों के साथ रूरा जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। उन्हें गोमती एक्सप्रेस से जाना था, लेकिन जल्दबाजी में वे सभी पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गए। ट्रेन में बैठने के बाद उन्हें गलती का अहसास हुआ, जिस पर वे आनन-फानन में परिजनों के साथ नीचे उतर गईं। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और उनका बैग अंदर ही रह गया। बैग में करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर और जरूरी सामान रखा था। घटना की सूचना उन्होंने स्टेशन मास्टर को दी। रेलकर्मियों की मदद से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। बैग मिलने पर महिला और उसके परिजनों ने राहत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.