बोकारो, दिसम्बर 18 -- चास, प्रतिनिधि। चास निगम की दुकानों का भौतिक सत्यापन के साथ ऑनलाईन पोर्टल में विवरण डाला जाएगा। गलत और आवंटित दुकान के दूकानदार के बजाय दुकान में दूसरे के मिलने पर आवंटन रद्द किया जाएगा। मामलें पर अब निगम प्रशासन की ओर से सख्ती कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस बाबत निगम के एएमसी संजीव कुमार ने कहा कि सभी दुकानों को अपडेट किया जाएगा। लगातार मिल रहे शिकायत और दूसरे के नाम पर आवंटित दुकानों पर अवैध कब्जा को लेकर भी कई बार मामला प्रकाश में आया है। ऐसे मामलों को लेकर अब निगम की दुकानों को चिन्हित करने को लेकर अभियान चलाने की योजना है। इससे दुकानों में फर्जीवाड़ा पर लगाम लगने के साथ निगम को नियमित भाड़ा भी मिल सकेगा। निगम की दुकानों में भारी गड़बड़ी सहित निगम को राजस्व नही मिलने की शिकायत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधा...