खगडि़या, मई 26 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि प्रधानमंत्री आवास योजना का गलत लाभ लेने वाले लाभुकों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मानसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। गठित कमेटी में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अंकित कुमार शरण, प्रधान सहायक सह लेखापाल पीयूष सिन्हा व डाटा ऑपरेटर अविनाश कुमार को शामिल किया गया है। उन्होंने जांच कमेटी से चिन्हित लाभुकों की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। पत्र की प्रतिलिपि चिन्हित लाभुकों को भी भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.