किशनगंज, दिसम्बर 2 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गलगलिया थाना पुलिस व एसएसबी के संयुक्त ऑपरेशन में मंगलवार की अहले सुबह गलगलिया के दरभंगिया टोला वार्ड नंबर 5 में लाखों ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गलगलिया पुलिस व एसएसबी 41वीं वाहिनी की बी कंपनी के जवानों के सहयोग से दरभंगियाटोला गांव में संयुक्त छापेमारी में यह सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया वार्ड संख्या 05 स्थित दरभंगियाटोला में स्थित एक घर में सूखे नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है और बाहर से आने वाले लोगों को बैठाकर ब्राउन शुगर पिलाने व बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। सूचना के आधार पर एसएसबी ने गलगलिया पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। मंगलवार की अहले सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.