किशनगंज, अप्रैल 24 -- ठाकुरगंज, एकसंवाददाता। मंगलवार की रात गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नियमित जांच के क्रम में गलगलिया पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन से चार दुधारू मवेशी के साथ उसके बछड़े को जप्त किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बीती रात एक पिकअप वाहन पुलिस की गस्ती गाड़ी देखकर वापस भागने लगा। शक होने के क्रम में जांच दल द्वारा जब उस पिकअप का पीछा किया गया। तो उसमें तिरपाल और प्लास्टिक से ढक कर बड़ी ही क्रूरता पूर्वक चार मवेशी और बछड़े को लादा गया था ।जिसे जप्त कर लिया गया। पिकअप चालक सत्येंद्र राय समस्तीपुर के साथ को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में गलगलिया थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.