किशनगंज, जनवरी 8 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता गलगलिया चेक पोस्ट पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 152 किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 76 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे शराब एवं मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत गलगलिया थाना पुलिस देर रात वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बल की सहायता से उसे पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 152 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ से भरे कई पैकेट मिले, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पकड़ी गई चारपहिया गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 क्यूटी 3490 बताया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.