संवाददाता, अप्रैल 25 -- यूपी के उरई में गोहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर में गुरुवार सुबह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने धारदार हथियार से गर्दन रेत दी। खून में लथपथ हालत में उसे मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक मुंबई में नौकरी करता है और प्रेमिका की शादी तय होने की खबर पता चलने पर चार दिन पहले ही मुंबई से आया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के घरवालों पर रिपोर्ट दर्ज की है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। गोहन थाना क्षेत्र के अजीतापुर के मंजूर खां के 25 वर्षीय बेटे दस्तवीर का पड़ोसी ग्राम रसूलपुर के इकबाल खां की 20 वर्षीय पुत्री चांदनी से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दस्तवीर के पिता मंजूर खान की दिमागी हालत ठीक नहोने से वह मुंबई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.