जमशेदपुर, जून 27 -- कहते हैं प्यार में आदमी अपनी हदें पार करता है, और कई बार ये हदें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि शख्स अपराधी बन जाता है। ऐसा ही मामला आया है झारखंड के जमशेदपुर में। यहां इंस्टाग्राम पर चर्चित होने और गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने की सनक ने कुछ युवकों को इस कदर अंधा कर दिया कि स्टंट के बाद वे लूटपाट करने लगे। उनकी यह फिल्मी कहानी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। सिदगोड़ा पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो पहले इंस्टाग्राम पर बाइक स्टंट की वीडियो बनाता था और बाद में हथियार के बल पर लोगों को लूटने लगा। गिरोह के लुटेरे अपनी गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए ये काम करते थे। गिरोह के कुल दस सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों में राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद, साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर, सौरभ कुमार उर्फ लादेन, शुभम...