गोंडा, जून 22 -- यूपी के गोंडा के धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में तब हड़कंप मच गया। जब पंजाब पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। दरअसल युवक लुधियाना में एक युवती के संग लिव इन में रह रहा था। हाल ही में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान प्रेमिका ने उस पर हाथ उठा दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर फरार हो गया था। पंजाब के लुधियाना पुलिस के मुताबिक कि रोजी रोटी के सिलसिले में पंजाब गए धानेपुर इलाके के ख्वाजाजोत के मजरा रमखड़वा के रहने वाले सुनील का 20 साल की राधिका से प्रेम संबंध हो गया। पिछले छह महीने से दोनों लुधियाना के डिवीजन नंबर तीन थाना क्षेत्र के फतेहगंज में एक मकान में लिव इन में रहने लगे। कुछ समय बीतने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आने लगी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। 8 जून को आधी रात के बाद...