शाहजहांपुर, मार्च 4 -- शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह हाईवे पर गर्रा नदी पुल पर दो डंपरों के टकराने से कुचलकर मरे बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद अफरातफरी मच गई। डंपरों के टकराने के बाद बहुत तेज आवाज हुई। दूर दूर तक आवाज सुनी गई। हाईवे पर वाहन जहां के तहां रुक गए। लोग वाहनों से उतर कर डंपर की ओर भागे। जब मौके पर लाेग पहुंचे तो मंजर देखकर सहम गए। दो डंपरों के बीच एक बाइक फंसी हुई थी, जिस पर सवार लोग पूरी तरह से कुचल गए थे। पुलिस भी कुछ देर में पहुंची, लेकिन डंपरों को हटवाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। कई क्रेन और जेसीबी से डंपरों को खींचा गया, जब कुछ जगह मिली। इसके बाद उसके बीच में कुचले युवकों के छत विक्षत शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने बाइक नंबर को ट्रेस कर किसी तरह उनके परिजनों से संपर्क साधा तब उनकी शिनाख्त हो पाई। हाईवे पर एक्सीडेंट होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.