चित्रकूट, मई 13 -- चित्रकूट, संवादाता। जिले में दो दिन बाद फिर तापमान बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब होने लगी है। दो दिन पहले हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। अब हालत यह रही कि दोपहर में गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा जैसा नजारा छाया रहा। हल्की बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया था। इधर दो दिन से फिर गर्म हवाओं के चलने से सोमवार को तापमान 40 डिग्री पार कर गया। फलस्वरुप बढ़ते तापमान से लोगों का दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। गर्मी के चलते ज्यादातर लोग सुबह-शाम ही निकल रहे है। सहालग का दौर होने की वजह से लोगों का आवागमन करना मजबूरी है। दोपहर में तपिश के चलते ज्यादातर लोग गमछा बांधकर बाहर निकले। सड़कों में बहुत ही कम लोग दोपहर में नजर आए। प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.