मैनपुरी, अप्रैल 18 -- मैनपुरी। आसमान से आग बरसने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। सहालग का सीजन है फिर भी दोपहर एक से 3 बजे तक शहर के बाजारों में सन्नाटे जैसा आलम नजर आया। भीषण गर्मी अभी से ही लोगों को परेशान करने लगी है। मई, जून में क्या हाल होगा इसकी चर्चाएं लोग करने लगे हैं। खलिहानों में गेहूं की कटाई आसमानी तपिश से प्रभावित हो रही है। वहीं तापमान का स्तर हर रोज बढ़ रहा है। गुरुवार को जिले का तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन दिनों शादियां चल रही हैं। जिनके घरों में शादियां हैं वे जरूरत की वस्तुएं खरीदने बाजारों में पहुंच रहे हैं। लेकिन दोपहर में बाजारों में सन्नाटा फैल जाता है। शुक्रवार को सदर बाजार में सन्नाटा था। दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। लेकिन शाम 4 बजे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.