पाकुड़, अप्रैल 23 -- पाकुड़। प्रतिनिधि पाकुड़ में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। पिछले 72 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से आठ डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले में बुधवार को पाकुड़ का अधिकतम पारा 40 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इससे अधिकतम तापमान में भी बदलाव होने का आसार दिख रहा हैं। चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। धूप से बचने के लिए लोग मुंह और सिर को कपड़े व छाता से ढकते हुए नजर आए। बता दें जनमानस को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आगामी दिनों में गर्मी और आफत बन सकती है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज क...