हाथरस, नवम्बर 10 -- हाथरसl शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी 10 साल की बच्ची गर्म पानी से झुलस गईl यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचेl यहां से बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दियाl कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी मुरारी लाल की 10 साल की बेटी राधिका नहाने के लिए गर्म पानी लेकर बाथरूम में जा रही थीl इसी दौरान उसके हाथ से गर्म पानी का भगोना छूट गया और गर्म पानी उसके ऊपर गिर गयाl जिससे बच्ची बुरी तरह से झुलस गईl यह देख परिजनों के होश उड़ गए और बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचेl यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्ची को आगरा रेफर कर दिया गयाl
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.