मुंगेर, अप्रैल 24 -- मुंगेर , एक संवाददाता। बुधवार को गर्म हवा के बीच लू का प्रकोप रहने से जनजीवन पर असर पड़ा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वर्तमान मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वर्षा की भी कोई संभावना नहीं है, जिससे मौसम शुष्क ही बना रहेगा और लोग प्रचंड धूप एवं गर्मी से बेहाल रहेंगे। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होती गई और दोपहर तक धूप एवं गर्मी प्रचंड रूप ले चुकी थी। दिनभर मध्यम गति की पछिया हवा चलती रही और इससे लोगों को उमस से तो राहत मिली, लेकिन दोपहर में लू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.