रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के आर्ट्स ब्लॉक परिसर स्थित मैत्रेयी सभागार में भूगोल विभाग और आईक्यूएसी की ओर से विश्व मौसम विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को- जलवायु परिवर्तन और ऊष्मा तरंगें, विषय पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया। अतिथि वक्ता अभिषेक आनंद, प्रमुख वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि किसी स्थान की दीर्घकालीन दशाओं को जलवायु कहते हैं। किसी भी स्थान में धीरे-धीरे जल और वायु में बदलाव आने को जलवायु परिवर्तन कहते है। उन्होंने कहा कि वैसे तो सभी जगह थोड़े-थोड़े बदलाव होते रहते हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन में मुख्य रूप से उन बदलावों पर ध्यान दिया जाता है, जिनसे प्रकृति को हानि होती है। उन्होंने बताया कि सामान्य रूप से गर्म दिन और हीट वेव की घटनाएं मौसम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.