रांची, नवम्बर 10 -- झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन से चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। राज्य में अगले दो दिन तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट से सोमवार और मंगलवार को छत्तीसगढ़ से सटे जिलों खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुहासा में छाया रह सकता है। जबकि रांची समेत राज्य के शेष भागों में भी कनकनी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, उत्तर की ठंडी हवा का रुख सीधा झारखंड की ओर है। इस वजह से ठंड में वृद्धि हुई है। ठंडी हवा अगले दो दिनों तक चलते रहने की संभावना है। इससे रात के ठंड में वृद्धि होगी। इधर, रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 9.6 दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापम...