विकासनगर, मई 18 -- भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर से लेकर शाम तक लू चलने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो तपती दोपहरी में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते हैं। रविवार को विकासनगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी अब चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले अधिकतम तापमान में वृद्धि रही तो अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। इससे रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। भोर पहर ही राहत रहती है और उसके बाद पूरे दिन गर्मी से लोगों का परेशान होना पड़ता है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.