मऊ, अप्रैल 16 -- मऊ। बीते दिनों हुई बारिश के बाद गर्मी का सितम हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ चल रही तेज गर्म हवा बाहर निकलने वालों के शरीर को जला दे रही है। घर के अंदर रहने पर कट रही बिजली रुला रही है। भीषण गर्मी में न बाहर चैन मिल पा रहा है और न ही घर के अंदर ही लोग राहत की सांस ले पा रहे हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की पहली किरन से शुरू होने वाली गर्मी सूरज डूबने के बाद भी बरकार रह रही है। दिन में तो यह आलम हो रहा है कि अगर किसी के पास जरूरी काम न हो तो वह घर के बाहर कदम नहीं रखना चाहता है। अधिकतर लोगों के घरों में कैद रहने से शहर की व्यस्ततम सड़कें भी सन्नाटे में डूबी रह रही हैं। अगर सरकारी कार्यालय और स्कूल कॉलेज न रहे तो कर्फ्यू जैसी स्थिति नजर आएगी। चिलचिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.