चंदौली, मई 17 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम के तल्ख मिजाज से अब लोगों का जन जीवन बेपटरी होने लगा है। आमजन के साथ ही पशु पक्षी भी गर्मी से परेशान हैं। तेज धूप और लू से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी में पुरवा हवा के चलते उमस ने लोगों को और परेशान किया। इससे न तो घर में राहत मिल रही थी और न ही बाहर। हर कोई गर्मी से बेचैन रहा। सुबह नौ बजे से ही धूप तीखी हो गई। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे गर्मी और धूप की तपिश बढ़ती गई। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक गर्म हवा से लोग परेशान दिखे। दोपहर में सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी होने के बाद चिलचिलाती धूप में बच्चे घर पहुंचे। धूप के बचने के लिए बच्चे सिर पर दुपट्टा और गमछे आदि डालकर जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.