देवघर, मार्च 2 -- देवघर प्रतिनिधि देवघर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। इस बार ठंड के आखिरी पड़ाव में देवघर की स्थिति बेहद चिंताजनक बनती जा रही है। आमतौर पर मार्च तक पानी की समस्या की स्थिति गंभीर नहीं होती, लेकिन इस बार गर्मी आने से पहले ही तालाब सूख गए हैं और नदियां भी सूखने के कगार पर हैं। विशेषकर डढ़वा नदी, जो देवघर जिले के लिए जीवन रेखा के रूप में मानी जाती है, अभी ही पूरी तरह सूख चुकी है। डढ़वा नदी में पानी की कमी इतनी बढ़ गई है कि यह नदी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इससे आसपास के इलाके के लोगों के साथ पशु-पक्षी भी पानी के लिए तरस रहे हैं। पहले जहां इस नदी में पानी की उचित आपूर्ति होती थी, अब उसका नजारा बिल्कुल बदल चुका है। नदी का सूखना पशु-पक्षियों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। तालाबों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.