रामपुर, जनवरी 20 -- गर्मी के मौसम के आगमन से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता सतेंदर कुमार वर्मा ने नगर में स्थापित ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रामपुर मार्ग बीज भंडार पर रखे ट्रांसफार्मर एवं अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के झंपर, जर्जर एबीसी तार और सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने जेई कमरुलज़मा आसिफ को कड़ी फटकार लगाई। अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार, एसडीओ हरि दीपक यादव एवं संबंधित जेई को निर्देश दिए कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने ट्रांसफार्मरों के झंपर दुरुस्त करने, खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की टूटी रेलिंग ठीक कराने, ढीले व क्षतिग्रस्त तारों को बदलने, ट्रांसफार्मरों में तेल की कमी दूर करने तथा क्षतिग्रस्त ट...