रामपुर, जून 2 -- गर्मी से निजात नहीं है। पूरे मई माह में तापमान में उतार और चढ़ाव बना रहा। आंधी, बारिश के बाद तापमान कम जरूर हुआ मगर उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। अब जून के पहले दिन भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हुए। रविवार को सुबह के समय आसमान से चिलचिलाती हुई धूप निकली थी। इस वजह से सड़कों पर निकले लोग काफी परेशान हुए। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हुए। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बार-बार गला तर करने के लिए पानी पीते हुए देखा गया। शाम के समय आसमान में हल्के बादल थे मगर उमस बरकरार रही। इसीलिए लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि अभी मानसून के सक्रिय होने तक मौसम इसी तरह गर्म बना रहेगा। फैक्ट फाइल -37...