बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम उमस और तेज धूप से दोपहर में तपिश का अहसास हो रहा है। शनिवार को दिनभर गर्मी से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में सुबह-शाम मौसम सामान्य होगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह-शाम गर्मी का असर कम हो रहा है। हालांकि लोग उमस महसूस कर रहे हैं। दोपहर के समय तेज धूप से अभी राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को सुबह से गर्मी का मौसम बना रहा। दोपहर होने पर चटक धूप ने लोगों को परेशान किया। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। चटक धूप के चलते लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। दिनभर मौसम का यही मिजाज बना रहा। शाम ढलने के बाद गर्मी का असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.