हरिद्वार, मार्च 22 -- गर्मी सीजन के शुरू होते ही शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। शनिवार को भी शहर की अंदरुनी सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक देखने को मिला। इसके चलते शहर की अंदरुनी सड़कों पर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। कई जगह वाहनों के दबाव के कारण जाम लग गया। यह जाम शहर के लोगों के लिए मुसीबत बनता रहा। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बाद हरिद्वार में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। वहीं वीकेंड पर काफी संख्या में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, यूपी और आसपास के राज्य के लोग हरिद्वार घूमने आने लगे हैं। जिसका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ता दिख रहा है। शनिवार को भी वाहनों की अधिकता के चलते शहर की अंदरुनी सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.