गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद। गर्मी में विद्युत कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार सुबह और दोपहर में कई जगह की बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को बिजली कटौती के साथ पानी संकट से भी जूझना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी शुरू होते ही कूलर और एसी चलने लगे हैं। ऐसे में बिजली की मांग बढ़ रही है। लेकिन विद्युत निगम पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रहा। यही कारण है कि बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। रोजाना तीन से चार घंटे की विद्युत कटौती हो रही है। सोमवार रात लाल कुआं, विजयनगर और नंदग्राम क्षेत्र में बिजली कटौती रही। वहीं मंगलवार को शंकर विहार, मानसरोवर पार्क, प्रताप विहार, चिरंजीव विहार, पुराना विजयनगर आदि जगह बिजली कटौती रही। शाम के वक्त नवयुग मार्केट की बिजली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.