हरिद्वार, जून 9 -- लगातार बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप में हरिद्वार की सड़कों पर पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। इनकी मेहनत को देख खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सोमवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर जवानों की पीठ थपथपाई। एसएसपी डोबाल ने रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक सहित कई प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस, ट्रैफिक और पैरा मिलिट्री बल के जवानों को पानी की बोतल, ग्लूकोज, बिस्किट और केले वितरित किए। एसएसपी ने कहा कि चारधाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के चलते हरिद्वार में यातायात का दबाव बढ़ा है। इसके बावजूद हमारे जवान पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.