समस्तीपुर, जून 16 -- समस्तीपुर। नगर निगम बनने के बाद से अभी तक शहर में एक भी सरकारी चापाकल नहीं गाड़े गए। जो पहले से गड़े हुए थे व जिनकी छोटी मोटी मरम्मत्ति की दरकार थी, वह भी नहीं हुई। कई ऐसे सरकारी चापाकल थे, जो अब अब चिन्हित जगहों पर दिख नहीं रहे हैं, उनका नगर निगम पता नहीं लगा पाया। परिणामस्वरूप, शहर की तीन लाख की आबादी हर साल गर्मी के मौसम में पानी संकट झेलती आ रही है। इस बार भी यही हो रहा है। नगर निगम की यह व्यवस्था प्यासे शहर की प्यास पूरी तरह दूर नहीं कर पाता। हर साल गर्मी का मौमस निकट आते ही जल संकट दूर करने की योजना बनती रही है, और उस पर काम दिखाने की कोशिश की जाती है। समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में सभी लोगों तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कुल 141 नए चापाकल गाड़े जाने थे। इस पर अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। प्लान बना हुआ...