नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव त्वचा को कई रूपों में नुकसान पहुंचा सकता है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में इसका प्रभाव अधिक बढ़ जाता है, जिसकी वजह से स्किन बैरियर्स को काफी नुकसान पहुंचता है, जो त्वचा संबंधित तमाम समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। सनस्क्रीन केवल गर्मी नहीं बल्कि ठंडे और बरसात के मौसम में भी जरूरी होती है। सूरज का प्रभाव वातावरण में बना रहता है, और घर के अंदर भी होता है, इसलिए हर मौसम घर से बाहर जाते वक्त और घर के अंदर भी आपको अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन अप्लाई करके रखना चाहिए। पर अक्सर लोग सनस्क्रीन चुनते वक्त काफी कन्फ्यूज़ रहते हैं, कौन से ब्रांड का सनस्क्रीन लें, कितना SPF सुरक्षित है, या कौन सा सनस्क्रीन किस प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है! यदि आपको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.