फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट बिजली उपकेंद्र उपभोक्ताओं को गर्मी में रुला रह है। सोमवार की सुबह मुख्य लाइन का तार टूट गया। इसके चलते बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी। तीन घंटे तक उपकेंद्र बंद रहा इससे 7500 उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान हुये।बाद में आपूर्ति बहाल की गयी तब जाकर राहत मिली। भोलेपुर के 132केवी उपकेंद्र से पांचालघाट के लिए लाइन गयी हुयी है। सुबह 8 बजे के बाद दीनदयाल बाग के पास मुख्य लाइन का तार टूट गया। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर संपर्क साधा तो कोई सही जवाब नही मिला। एसएसओ ने लाइन बे्रकडाउन में आने की जेईको जानकारी दी। इस पर पेट्रोलिंग के लिए टीम लगायी गयी। दीनदयाल बाग के पास मुख्य लाइन का तार टूटा पाया गया।इसे सही करने में करीब तीन घंटे का समय लगा। इसके बाद बिजली की आपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.