फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- फर्रुखाबाद । गर्मी का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे बिजली की आपूर्ति भी िबगड़ती चली जा रही है। रविवार की रात ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र की लाइन का तार टूट गया । इस शहर में बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। जैसे तैसे एक घंटे की कवायद के बाद आपूर्ति बहाल हुई । तब जाकर लोगों को राहत मिली । रात 1 बजे के करीब ठंडी सड़क उपकेंद्र को आने वाली मुख्य लाइन का तार टूट गया। इसके चलते पूरे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई । ठंडी सड़क से शहर के एक बड़े हिस्से में आपूर्ति दी जाती है । रात में उमस भरी गर्मी थी ऐसे में बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान हो गए । जेई की देखरेख में पेट्रोलिंग की गई । तब कहीं जाकर फाल्ट मिला और रात 2 बजे के बाद आपूर्ति बाहल हो सकी। शहर के लकूला बिजली उपकेंद्र से कादरी गेट क्षेत्र में भी बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.