अमरोहा, मई 31 -- मौसम में पड़ रही बेतहाशा गर्मी के बीच स्कैबीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। त्वचा में खुजली, चकत्ते और लगातार खुजाते रहने से त्वचा में सूजन की समस्या के जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों की सुबह से ही लंबी कतार लग रही है। ऐसे में जिला मुख्यालय के जिला संयुक्त चिकित्सालय में ही त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती की नहीं है। मरीजों को बाहर से इलाज कराना पड़ रहा है। बीते दिनों की छिटपुट बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ी हुई है। इस बीच मौसम में बढ़ती गर्मी के साथ वातावरण में छाई नमी की वजह से मौसमी और संक्रामक बीमारियों का ग्राफ बढ़ रहा है। दूसरी बीमारियों के साथ ही त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ती जा रही है। दाद, खाज, खुजली के साथ ही मरीजों में सबसे ज्यादा स्कैबीज के मामले देख...