फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- बल्लभगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की परेशानी न हो, इसके लिए एफएमडीए पानी की सप्लाई बढ़ाने पर काम करे। उन्होंने अधिकारियों को ट्यूबवेल लगाने का कार्य तेज करने और सीवरेज सफाई के दौरान टूटने वाले मेनहोल ढक्कनों को तुरंत बदलने के निर्देश दिए। विधायक मूलचंद शर्मा ने बुधवार को अपने सेक्टर-8 कार्यालय में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और एफएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एचएसवीपी अधिकारियों को बल्लभगढ़ के सेक्टर 61, 62, 64, 65 और सेक्टर-2 में पार्कों और लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। विधायक ने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.