बुलंदशहर, मई 2 -- चटक धूप ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। तेज धूप के चलते लोग झुलस रहे हैं। गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह से ही लोग गर्मी से पसीना-पसीना हो गए। दोपहर के समय लोगों ने जलन महसूस की। अब मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान भी गिरावट के बाद 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है। गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। सूर्यदेव के तल्ख तेवरों के साथ धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही भीषण गर्मी के साथ दिन की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया। वैसे ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए। दोपहर के समय चटक धूप से लोगों का खुले में निकलना तक मुश्किल हो गया। गर्मी से लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.