प्रयागराज, फरवरी 21 -- होली के बाद गर्मी बढ़ने लगेगी। गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग की ओर से अगले एक महीने तक अनुरक्षण कार्य शुरू हो रहा है। इस अभियान में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी सब स्टेशनों, ट्रांसफार्मरों और लाइनों का अनुरक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गर्मी में ओवरलोडिंग और तकनीकी खामियों से होने वाली बिजली कटौती को न्यूनतम स्तर पर लाना है। अभियान के तहत बिजली लाइनों के पास से गुजर रहीं पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी, ताकि फाल्ट न हो। गर्मी में आंधी और पानी के कारण अक्सर पेड़ों की डालें टूकर तार या ट्रांसफार्मर पर गिर जाती हैं जिससे शार्ट सर्किट होने लगता है। इसलिए पहले ही इंतजाम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पावर ट्रांसफार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.