मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति को पहले से अधिक दुरूस्त बनाने के लिए नगर पालिका तैयारियों में जुट गई है। शहर के 81 नलकूपों से पूरे शहर को पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पानी की लीकेज को सहीं कराया जा रहा है। वहीं नव विस्तारण क्षेत्र में करीब 2800 मीटर पानी की पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका का जलकल विभाग अन्य तैयारियां भी पूर्ण करने में लगा हुआ है। शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति को दुरूस्त रखने के लिए नगर पालिका का जलकल विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। शहरी क्षेत्र में पानी का प्रेशर बढाने के लिए विभिन्न स्थानों पर दस एचपी के पांच बुस्टर पम्प लगाए गए है। इसके अलावा दस एचपी के दस बुस्टर पम्प ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.