बोकारो, फरवरी 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिले में अप्रैल के बाद ब्लड बैंकों में खून की कमी होने से संकट का सामना करना पड़ता है। हाल में सदर अस्पताल और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं है। दोनों ब्लड बैंक में गुरूवार तक 100-100 यूनिट खून उपलब्ध है। गर्मी के महीनों में रक्तदान करने वाले की संख्या घट जाती है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिले के रक्तदान शिविर लगाने वाले संगठनों का सहयोग लिया जाता है। जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, ब्लड बैंक में पहले जैसी स्थिति नहीं है। रक्तदान के प्रति लोगों में पहले की अपेक्षा जागरूकता बढ़ी है। सामान्य दिनों के अलावा अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह व अपने परिजन के पूण्यतिथि पर लोग रक्तदान करते हैं। इंडियन रेडक्रॉस सोसइटी व सदर अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ...