संभल, फरवरी 21 -- आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग ने आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और बिजली कटौती में राहत मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में ततारपुर रोड पर निर्मित नया बिजली घर भी जल्द शुरू किया जाएगा। यह बिजली घर 10 एमवीए क्षमता का है, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। अधिकारियों के अनुसार इस बिजली घर के शुरू होने से पुराने उपकेंद्रों पर भार कम पड़ेगा और ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं में कमी आएगी। नए बिजली घर से चार फीडर संचालित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दौरान बढ़ने वाली बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.