पटना, फरवरी 18 -- गर्मी के मौसम में राज्य के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी छह महीने तक खुले बाजार से बिजली की खरीद करेगी। आम दिनों की तुलना में इस अवधि में कंपनी दो-तीन गुना महंगी बिजली की खरीद कर लोगों को उपलब्ध कराएगी। कंपनी के प्रस्ताव पर बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है। कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में 189 मेगावाट से 615 मेगावाट तक बिजली की किल्लत हो सकती है। मई में 232 मेगावाट से लेकर 680 मेगावाट, जून में 436 मेगावाट से 874 मेगावाट तो जुलाई में 244 मेगावाट से 1660 मेगावाट तक की किल्लत हो सकती है। अगस्त में 538 मेगावाट से लेकर 1143 मेगावाट तो सितम्बर में 339 मेगावाट से लेकर 686 मेगावाट तक की किल्लत हो सकती है। इसके आधार पर कंपनी ने विनियामक आयोग से अनुरोध किया था कि वह खुले बाजार...