सीतामढ़ी, जून 10 -- पुपरी। गर्मी चरम पर पहुंच चुका है। वहीं बिजली का आंख मिचौनी का खेल शुरू है। गर्मी बढ़ने के वजह से इनदिनों पावर सब स्टेशन पुपरी में ब्रेक डाउन की बीमारी तेज हो चला है। इससे विभागीय अधिकारी, कर्मचारी के साथ उपभोक्ता परेशान बने हुए है। आलम यह है कि ज्यादा गर्मी, हवा व बारिश में पावर सब स्टेशन ब्रेक डाउन का शिकार बन जा रहा है। जानकारी के अनुसार डुमरा ग्रिड से पुपरी पावर स्टेशन में बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए 33 हजार तार से सम्बद्ध किया गया है। 33 हजार में किसी स्थान पर साधारण फॉल्ट आने पर पावर सब स्टेशन में ब्रेक डाउन कर जाता है। फिर पावर सब स्टेशन से सम्बद्ध विभिन्न फीडरों में आपूर्ति बाधित हो जाता है। पुपरी पावर सब स्टेशन कब ब्रेक डाउन कर जाएगा। इस बात का पता विभाग के कर्मचारियों को भी नही है। ब्रेक डाउन के कारण बि...