जहानाबाद, जून 15 -- तापमान बढ़ने पर पंखा काम नहीं कर रहा कूलर और एसी की हो रही बिक्री इलेक्टोनिक दुकानों पर खरीदारी के लिए लग रही भीड़ मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मे इन दिनों गर्मी का प्रकोप को बढ़ गया है। आषाढ़ का महीना अपने रौद्र रूप में लोगों को परेशान कर रहा है। तापमान 41 डिग्री से अधिक होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने स्तर से उपाय कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बहुत से लोग अपने छत पर पुआल आदि रखकर घर को ठंडा रखने का प्रयास कर रहे हैं। बहुत से लोग पेड़ों के नीचे और बगीचों में दिन गुजारा रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा, कूलर, फ्रिज, एसी खरीद रहे है। मांग बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। कूलर और फ्रिज की मांग सबसे अधिक है। मखदुमपुर बाजार में एक दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.