उरई, अप्रैल 5 -- उरई, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य फिर बिगड़ने लगा है। अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 780 मरीजों को जांच के बाद इलाज मिला। जबकि इमरजेंसी में आए एक दर्जन उल्टी दस्त के मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कई दिनों से गर्मी धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। लेकिन रात में अभी भी मौसम में ठंडक होने और जबकि दिन में कड़ी तेज धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। सूरज की तेज तल्ख किरणों से अप्रैल के पहले सप्ताह में ही लोग गर्मी से बिलबिलाने लगे हैं। गर्मी बढ़ने से उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में एकाएक तेजी से वृद्धि हो रही है। शनिवार को इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा उल्टी दस्त के मरीजों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.