गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लगातार बढ़ रही गर्मी से हर तबका बेचैन और हलकान है। लोगों का जीवन जीना मुश्किल होता जा रहा है। शनिवार को गर्मी का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम जानकारों की मानें तो अभी गर्मी और तेज धूप से राहत की उम्मीद नहीं है। 15 मई तक गर्मी और उग्र होगी। तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय सूनी पड़ रही है सड़कें: भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय शहर और गांवों की सड़कें सूनी पड़ रही है। सड़कों पर वही लोग नजर आ रहे हैं, जिन्हें बहुत जरुरी काम है। गर्मी से बचने के लिए लोग अधिकतर समय घरों के अंदर ही बीता रहे हैं, वहीं अधिकारी से लेकर कर्मी कार्यालय से बाहर निकलने से बच रहे हैं। पशु-पक्षी भी राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.