बुलंदशहर, मई 15 -- आंधी-बारिश के बाद गर्मी ने एक बार फिर लोगों को पसीने छुड़ा दिए। मंगलवार शाम अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी में राहत मिली थी। बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा, लेकिन बुधवार को फिर भीषण गर्मी ने हाल-बेहाल कर दिया। दोपहर के समय लोगों ने तपिश का अहसास किया। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर रह सकता है। तपिश के साथ गर्मी और प्रचंड होगी। मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही तेज आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश के चलते मौसम जहां सुहाना हो गया। वहीं भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी से लोग पसीनों से तर-बतर हो गए। दोपहर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.