कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। 15 दिनों की गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार से कोडरमा न्यायालय में मामलों की सुनवाई सुचारू रूप से होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोडरमा जिला बार एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार सिंह की ओर से बताया गया कि इस वर्ष माननीय उच्च न्यायालय ने झारखंड में निचली अदालतों के लिए 15 दिनों के लिए ग्रीष्मावकाश की घोषणा की थी। उन्होंने बताया पूर्व के वर्षों में गर्मी के दिनों में मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था लागू रहती थी। ग्रीष्म अवकाश के दौरान कोर्ट में बेल और रीलिज पिटिशन को सुनने के लिए विशेष बेंच का गठन किया गया था। कोर्ट में पुराने मामलों से संबंधित कामकाज नहीं हो रहा था। सोमवार से कोर्ट का कामकाज पूर्व की भांति होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.