साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने 24 मई को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। डीएसई कुमार हर्ष ने बताया की विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षाएं बदले हुए समयानुसार संचालित होंगी। यह आदेश 26 अप्रैल से प्रभावी होगा। आदेश के अनुसार, कक्षा केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह निर्देश आगामी आदेश तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.