सहारनपुर, मई 13 -- सहारनपुर। जनपद में शहर से लेकर देहात तक भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार की दोपहर शहरवासियों के लिए और भी मुश्किल भरी साबित हुई, जब तेज धूप के साथ हवा भी थमी सी महसूस हुई। गर्म हवाओं और तेज लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग बाहर निकलते नजर आए। दोपहर के समय धूप की तपिश से भी लोग परेशान नजर आए। लू और उमस भरी गर्मी ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की दिक्कतें ...